शिवपुरी नगर: नपा की महिला सफाई कर्मचारियों ने माधव चौक पर लगाए नपा मुर्दाबाद के नारे, नपा द्वारा किए गए ट्रांसफर से है नाराज
शिवपुरी नपा के द्वारा अभी हाल ही में महिला सफाई कर्मचारियों के ट्रांसफर कर दिए है। इसके विरोध में नपा की महिला सफाईकर्मी आज शनिवार को एकत्रित होकर पहले पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष राजू बाथम के निवास पर पहुंची और उसके बाद शिवपुरी विधायक देवेंद्र जैन के निवास पर पहुंची। जहां से उनकी समस्या का समाधान न होने पर पर 7 बजे माधव चौक पर पहुंचकर नारेबाजी की।