शिवपुरी नगर: पोहरी-श्योपुर रोड पर बस ने बाइक सवार पति-पत्नी को कुचला, पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल
अतबेई के रहने वाले रामबाबू यादव पुत्र मनीराम यादव अपनी पत्नि प्रेमवती यादव के साथ फसल बेचने पोहरी आए हुए थे। जहां से पति पत्नी बाईक से वापिस अपने घर की ओर जा रहे थे। तभी पोहरी-श्योपुर रोड़ पैट्रोल पम्प के पास तेज रफ्तार बालाजी बस ने बाईक सवार पति पत्नि को रौंद दिया। जिससे हादसे में पति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वही पत्नि गंभीर रूप से घायल हो गई।