शिवपुरी नगर: मध्य प्रदेश के श्रद्धालुओं से भरी बस गुजरात में खाई में गिरी, शिवपुरी जिले के 4 लोगों की हुई मौत; 35 घायल
मध्यप्रदेश के श्रद्धालुओं से भरी बस गुजरात के सापुतारा घाट इलाके में रविवार सुबह करीब 4 बजे खाई में गिर गई। हादसे में शिवपुरी जिले के 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 35 यात्री घायल हैं। हादसे में मारे गए तीन लोग एक ही गांव के रहने वाले थे। बस नासिक से लौट रही थी। सापुतारा से करीब ढाई किलोमीटर दूर घाट पर यह अचानक अनियंत्रित हो गई।