शिवपुरी नगर: गुजरात के सापुतारा घाट पर श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में गिरी, 5 यात्रियों की मौत, मप्र CM ने दिए निर्देश
मप्र के श्रद्धालुओं को द्वारका की ओर जा रही यात्री बस का नासिक सूरत हाईवे पर गुजरात के सापुतारा घाट के पास खाई में गिरने से दुर्घटना में पांच यात्रियों का असामयिक निधन हो गया, जिसमें शिवपुरी के चार यात्री शामिल थे। इसमें शिवपुरी के रामगढ़ निवासी भोलाराम कुशवाह, गुड्डीबेन यादव, कमलेशबाई यादव और बिजरौनी निवासी विजेंद्रसिंह यादव का निधन हो गया।