शिवपुरी नगर: पोहरी पेट्रोल पंप के पास बस-बाइक टक्कर में दंपति की मौत, पति की मौके पर, पत्नी ने इलाज के दौरान दम तोड़ा
शिवपुरी जिले के पोहरी में एक सड़क हादसे में दंपती की मौत हो गई। श्योपुर से ग्वालियर जा रही बस ने पोहरी-श्योपुर रोड पर एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार रामबाबू यादव (40) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी प्रेमबाई को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले लाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया जिनका आज शिवपुरी में पीएम कराया गया।