Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
मंत्री
image
image
image

बिछिया नगर में अतिक्रमण पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई बस स्टैंड व एनएच-30 के फुटपाथ हुए अतिक्रमण मुक्त कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे के निर्देशानुसार एवं अनुविभागीय अधिकारी बिछिया श्री संस्कार बावरिया के नेतृत्व में नगर परिषद भुआ बिछिया क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नेशनल हाईवे-30, बस स्टैंड और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर किए गए अतिक्रमण को हटाते हुए संबंधित व्यापारियों पर नियमानुसार जुर्माना लगाया गया। प्रशासन ने बताया कि लम्बे समय से फुटपाथों पर अतिक्रमण के कारण यातायात प्रभावित हो रहा था और दुर्घटनाओं की आशंका बनी हुई थी। नागरिकों की सुविधा, सुरक्षित आवागमन और सुचारु यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई। संयुक्त अभियान में मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री राजेश मार्को, थाना प्रभारी श्री रंजीत सैयाम, राजस्व विभाग, नगर परिषद और पुलिस विभाग की टीम ने थाना परिसर के सामने, बस स्टैंड एवं विनोद रंगमंच के आसपास अतिक्रमण हटाया। साथ ही बस स्टैंड परिसर में वाहन पार्किंग को व्यवस्थित करने के लिए चूना लाइन डालकर पार्किंग स्थल चिन्हित किए गए तथा नागरिकों को निर्धारित स्थान पर ही वाहन खड़े करने के निर्देश दिए गए। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि भविष्य में सार्वजनिक स्थलों पर दोबारा अतिक्रमण या अव्यवस्थित पार्किंग पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध जुर्माना एवं कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। व्यापारियों से भी अपील की गई है कि वे अपनी दुकानों का संचालन निर्धारित सीमा के भीतर ही करें और नगर को स्वच्छ, सुरक्षित एवं अतिक्रमण मुक्त बनाए रखने में सहयोग दें। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh #mandla

37 views | Mandla, Madhya Pradesh | Aug 4, 2026

MORE NEWS