नाथनगर: सीटीएस नाथनगर में 39 हवलदार प्रशिक्षुओं को दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण
सीटीएस नाथनगर में सोमवार को एसडीआरएफ भागलपुर की टीम ने 39 हवलदार प्रशिक्षुओं को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के दौरान आपातकालीन परिस्थितियों में लोगों की जान बचाने और घायलों को सुरक्षित तरीके से अस्पताल पहुंचाने के विभिन्न तरीकों की जानकारी दी गई।