उज्जैन: CM डॉ. मोहन यादव ने किया 'PM ई-बस' और 'उज्जैन दर्शन सेवा' का शुभारंभ, मात्र ₹200 में करें प्रमुख मंदिरों के दर्शन 🚌✨
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को श्री महाकाल लोक (अन्नक्षेत्र पार्किंग) से सुगम और आधुनिक 'पीएम ई-बस सेवा' और 'उज्जैन दर्शन सेवा' को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शुभारंभ के अवसर पर वेदपाठी बटुकों द्वारा स्वस्तिवाचन किया गया और मुख्यमंत्री ने स्वयं भी इस बस में सफर कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर सांसद, महापौर और पुलिस-प्रशासन के आला अधिकारी मौजूद रहे।
#UjjainNews #CMMohanYadav #UjjainDarshan #PMeBus #MahakalLok SmartCityUjjain MPTourism GreenTransport MPNews