उज्जैन: शांति और कानून-व्यवस्था के लिए सड़क पर उतरी पुलिस, 600 से ज्यादा जवानों ने निकाला फ्लैग मार्च 🚓👮♂️
उज्जैन में शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था को और पुख्ता करने के लिए रविवार को पुलिस ने शहर के संवेदनशील इलाकों में एक विशाल पैदल फ्लैग मार्च निकाला। इस मार्च में जिला पुलिस बल के साथ रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) और स्पेशल टास्क फोर्स (STF) के 600 से अधिक अधिकारी और जवान शामिल रहे। यह फ्लैग मार्च महाकाल, कोतवाली, खाराकुआ और जीवाजीगंज थाना क्षेत्रों के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए आम जनता से शांति व भाईचारा बनाए रखने की अपील की और असामाजिक तत्वों को कानून का सख्ती से पालन करने का संदेश दिया।
#UjjainNews #UjjainPolice #FlagMarch #LawAndOrder #MPPolice RAF PeaceAndHarmony MPNews