उज्जैन: 'सेवा ही परमो धर्म', शक्कर वासा बस्ती में लगा विशाल स्वास्थ्य शिविर; 200 महिलाओं और 150 बच्चों की हुई निःशुल्क जांच 🩺🤝
'सेवा ही परमो धर्म' के ध्येय को सार्थक करते हुए उज्जैन की संस्था 'जिजीविषा' द्वारा शक्कर वासा बस्ती में एक विशाल निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. सतिंदर कौर सलूजा के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में 3 बस्तियों के रहवासियों ने लाभ लिया। शिविर में विशेष रूप से महिलाओं को कैंसर के प्रति जागरूक किया गया और बच्चों की मौसमी बीमारियों का परीक्षण किया गया।
संस्था की सचिव ममता सांगते ने बताया कि शिविर में डॉ. सतिंदर कौर सलूजा, डॉ. अखिलेश गुप्ता, डॉ. नियामत बानो और नीलम सलवाडिया द्वारा करीब 200 महिलाओं और 150 बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इस पुनीत कार्य में अंकित ओझा, प्रियंका यादव, भगवती महावर समेत कई स्वयंसेवकों ने अपना सराहनीय योगदान दिया।
#UjjainNews #HealthCamp #NGOJijivisha #SocialWork #WomensHealth PublicHealth UjjainUpdates MPNews