🚨 अवैध बजरी से भरे ट्रैक्टर की पीएम ई-बस से टक्कर 🚨
सोमवार सुबह अवैध बजरी से भरे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली की प्रधानमंत्री ई-बस से टक्कर हो गई। हादसे में बस के पीछे की ओर ड्राइवर साइड के दो कांच टूट गए।
सूचना पर बड़लियास थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर-ट्रॉली को डिटेन कर थाने ले गई। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ग्रामीणों का दावा है कि हादसे से पहले इसी ट्रैक्टर ने भाकलिया गांव के पास एक गौवंश को भी टक्कर मारी थी, जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि, इस दावे की पुलिस ने अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
👉 ऐसी ही ताज़ा और विश्वसनीय स्थानीय खबरों के लिए Rajasthan Focus को फॉलो करें।
#Bhilwara #Rajasthan #Sawaipur #JityaMafi #PMEBus RoadAccident IllegalMining Bajri BreakingNews RajasthanFocus BhilwaraNews RajasthanNews LocalNews PoliceAction TrendingNews
Beejoliya, Bhilwara | Jul 6, 2026