उज्जैन: सीएम मोहन यादव ने किया 'महाकाल लोक थाने' और 20 पुलिस अधिकारी आवासों का लोकार्पण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा होगी और पुख्ता 🚔🛕
महाकाल मंदिर में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुरक्षा, सुविधा और सुगम दर्शन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नव-निर्मित 'महाकाल लोक थाने' का लोकार्पण किया। मध्य प्रदेश पुलिस हाउसिंग बोर्ड द्वारा 3.77 करोड़ रुपये की लागत से यह हाईटेक थाना (G+2) महाकाल लोक पार्किंग और अन्न क्षेत्र के पास बनाया गया है। इसमें वूमन हेल्प डेस्क, चाइल्ड हेल्प लाइन, लॉकअप और बैरक सहित कई आधुनिक सुविधाएं हैं। सीएम ने नए थाना प्रभारी आर.एस. शक्तावत को चार्ज भी सौंपा।
इसके साथ ही, मुख्यमंत्री ने उज्जैन पुलिस लाइन में 7.64 करोड़ रुपये की लागत से बने 20 राजपत्रित पुलिस अधिकारी आवासों (G+4) का भी लोकार्पण किया, जो लिफ्ट और 3BHK जैसी आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं। इस सौगात से महाकाल क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, कानून व्यव