मुरार: मोबाइल कोर्ट ने रोकी हूटर वाली स्कॉर्पियो, सरपंच का रौब नहीं चला
Morar, Gwalior | Sep 9, 2026 मुरार के 7 नंबर चौराहे पर मंगलवार रात करीब 9 बजे मोबाइल कोर्ट और ट्रैफिक पुलिस की चेकिंग में सरपंच का रौब भी नहीं चल पाया। हूटर लगी स्कॉर्पियो को पुलिस ने रोका तो चालक ने खुद को सरपंच बताया, लेकिन मौके पर ही हूटर उतरवाकर 5 हजार रुपए का चालान थमा दिया गया। कार्रवाई में कुल 28 वाहनों से 51 हजार 500 रुपए का जुर्माना वसूला गया।