मुरार: ग्वालियर के मुरार में महिला से मारपीट, गला दबाकर जान से मारने की धमकी, आरोपी पर मामला दर्ज
Morar, Gwalior | Feb 16, 2026 ग्वालियर के मुरार में महिला से मारपीट: गला दबाकर जान से मारने की धमकी, आरोपी पर केस दर्ज ग्वालियर के मुरार इलाके से महिला के साथ मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक आरोपी आकाश ने पहले अकबर खान के साथ विवाद के दौरान मारपीट की। इसके बाद आरोपी ने अकबर खान की भाभी के साथ भी मारपीट की और कथित तौर पर उनका गला दबाकर जान से मारने की धमकी दी।