गुटखे के दाम पर विवाद: ग्राहक ने कट्टा दिखाकर दुकानदार को दी धमकी, वीडियो वायरल Gwalior के मुरार थाना क्षेत्र के बड़ागांव इलाके में गुटखे के दाम को लेकर हुए विवाद ने सनसनी फैला दी। दुकान पर खरीदारी के दौरान ग्राहक आशीष यादव उर्फ खाच्चा और दुकानदार आकाश किरार के बीच कीमत को लेकर कहासुनी हो गई।