मुरार: टॉपअप लोन के नाम पर मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव से ₹2.5 लाख की ठगी
Morar, Gwalior | Feb 11, 2026 ग्वालियर के मुरार थाना क्षेत्र स्थित सीपी कॉलोनी में टॉपअप लोन का झांसा देकर एक मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव से ढाई लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने मंगलवार शाम 6 बजे केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।