असाटी के सांदीपनि विद्यालय में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव
--
सांदीपनि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय असाटी में 3 सितंबर 2026 को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत की गई श्रीकृष्ण लीला और मटकी फोड़ प्रतियोगिता विशेष आकर्षण का केंद्र रही, जिसे बेहद शानदार तरीके से प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) श्रीमान उन्मेष श्रीवास्तव रहे। उन्होंने अपने सारगर्भित उद्बोधन में श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं और इस पावन पर्व की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संस्था के प्राचार्य श्री अरुण कुमार चतुर्वेदी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए छात्र-छात्राओं को श्रीकृष्ण लीला के विभिन्न पहलुओं और उनके जीवन संदेशों से अवगत कराया।
इस गरिमामयी अवसर पर जिला सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी श्री राजेन्द्र तिवारी, संस्था के प्र.अ. मा.खण्ड श्री रमेश कुमार साहू और प्र.अ. प्राथमिक खण्ड श्रीमती प्रमिला वाजपेयी सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन श्री प्रमोद कुमार कुशवाहा द्वारा किया गया। आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
Department of School Education, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #krishnajanmashtami #JansamparkMP #niwari
11 views | Niwari, Madhya Pradesh | Sep 3, 2026