सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत जेरोन में आयुष शिविर आयोजित
--
संचालनायल आयुष भोपाल मध्य प्रदेश एवं कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े के निर्देशन में एवं जिला आयुष अधिकारी निवाड़ी डॉ विनोद कुमार के मार्गदर्शन में आयुर्वेद एवं योग के प्रचार प्रसार एवं 23 सितंबर 2026 "11वां आयुर्वेद दिवस" के उपलक्ष्य में जागरूकता लाने के लिए एवं सेवा संकल्प अभियान एवं पोषण माह अंतर्गत आज शासकीय आयुर्वेद औषधालय जेरोन द्वारा वार्ड नं 12 जेरोन आंगनवाड़ी केंद्र पर एवं पी एम श्री कन्या हाई स्कूल जेरोन में आयुर्वेद चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर एवं योग शिविर का आयोजन किया गयाl
शिविर में बालक- बालिकाओं, गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया एवं रोग अनुसार औषधि प्रदान की गई। आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ अरविंद्र कुमार साहू द्वारा पोषण आहार एवं योग के महत्व पर छात्र- छात्राओं को जानकारी प्रदान कर सभी को प्रतिदिन योग करने के लिए प्रेरित किया गया। शिविर में "स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद" थीम पर व्याख्यान द्वारा आसपास औषधीय पौधौं एवं किचन के मसालों के औषधीय महत्व का परिचय एवं गुणों पर चर्चा की गई। साथ ही स्कूल में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बालिकाओं द्वारा बहुत ही सुंदर चित्रण किया गया एवं उन्हें पुरस्कार वितरण भी किया गया। आयुर्वेद दिवस एवं सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत आंगनवाड़ी एवं स्कूल में औषधीय पौधों का वितरण भी किया गया शिविर में मुख्य रूप से कास,ज्वर, प्रतिश्याय, उदररोग, उदर शूल, शिरःशूल, दौर्बल्य, वातरोग, रक्त अल्पता ,त्वक रोग आदि रोगों के लिए औषधियाँ प्रदान की गई एवं लाभार्थी संख्या 62 रही।
उक्त शिविर आयुर्वेद दिवस की पूर्व गतिविधयों एवं सेवा संकल्प अभियान के रुप में आयोजित किया गया। शिविर में डॉ अरविंद कुमार साहू, कंपाउंडर दिवाकर पांडे विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य श्री के.के.विदुआ, शिक्षक अभिलाषा पांडे, धर्मेश, मुकेश गंगेले, चंचल गुप्ता, दीपक, शिक्षकगणों एवम आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका का विशेष योगदान रहा।
CM Madhya Pradesh Department of Ayush, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan #HealthCamp #jansamparkMP #niwari