'सेवा संकल्प अभियान'
जिला निवाड़ी के विभिन्न शासकीय स्कूल में आयुष स्वास्थ्य एवं योग शिविर आयोजित,144 छात्र-छात्राओं का हुआ निःशुल्क उपचार
--
आयुर्वेद एवं योग के वैश्विक प्रचार-प्रसार तथा आगामी 23 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाले "11वें आयुर्वेद दिवस" के उपलक्ष्य में मंगलवार को एक वृहद स्वास्थ्य शिविर संपन्न हुए ।
यह शिविर 'सेवा संकल्प अभियान' एवं 'पोषण माह' के अंतर्गत, संचालनालय आयुष भोपाल (मध्य प्रदेश) एवं कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े के निर्देशन तथा जिला आयुष अधिकारी डॉ. विनोद कुमार के मार्गदर्शन में लगाया गया। जिले के सभी शासकीय आयुर्वेद औषधालओ द्वारा शासकीय विद्यालयों एवं आंगनवाड़ी केन्द्रों में आयोजित शिविरों में स्कूली बच्चों एवं आंगनवाड़ी केन्द्रों के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं एनीमिया की जांच कर उन्हें निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया।
"स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद" पर केंद्रित रहा व्याख्यान
शिविर के दौरान "स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद" मुख्य विषय (थीम) पर एक विशेष व्याख्यान सत्र आयोजित किये गए। आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों द्वारा छात्र-छात्राओं को दैनिक जीवन में पोषण आहार और योग के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने बच्चों को प्रतिदिन योग करने के लिए प्रेरित करते हुए मानसिक और शारीरिक विकास में सहायक विभिन्न योगासनों का व्यावहारिक अभ्यास भी कराया। जिसके द्वारा 295 लोग लाभार्थी हुए इसके साथ ही, बच्चों को उनके घर-आंगन में मौजूद औषधीय पौधों और रसोईघर के मसालों के चमत्कारी गुणों की जानकारी दी गई।
मौसमी व अन्य रोगों की मिली दवा, 215 बच्चे हुए लाभान्वित
11वें आयुर्वेद दिवस की पूर्व गतिविधियों के रूप में आयोजित इस शिविर से कुल 215 छात्र-छात्राएं लाभान्वित हुए। चिकित्सकों की टीम द्वारा बच्चों में सामान्य तौर पर होने वाले रोग जैसे—कास (खांसी), ज्वर (बुखार), प्रतिश्याय (सर्दी-जुकाम), उदर रोग (पेट की बीमारियां), उदर शूल (पेट दर्द), शिरःशूल (सिर दर्द), दौर्बल्य (शारीरिक कमजोरी), वातरोग, रक्त अल्पता (एनीमिया/खून की कमी) और त्वक रोग (त्वचा संबंधी रोग) का गहन परीक्षण किया गया और रोग के अनुसार शुद्ध आयुर्वेदिक औषधियां प्रदान की गईं।
आयुष सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने में जिले के आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों एवं नोडल अधिकारी डॉ. अरविंद कुमार साहू, कंपाउंडर , महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता,सहित विद्यालय के प्रधानाचार्य, सहित समस्त विद्यालय स्टाफ का एवं आंगनवाड़ी स्टाफ का सराहनीय एवं विशेष योगदान रहा।
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Department of Ayush, Madhya Pradesh #सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan #HealthCamp #jansamparkMP #niwari