Public App Logo
Profile Picture

proniwari

@proniwari
682Followers
0Following
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत वरिष्ठजनों के लिए डिजिटल साक्षरता कैंप आयोजित
--
निवाड़ी। सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत जिले की विभिन्न बैंक शाखाओं में वरिष्ठजनों हेतु “डिजिटल साक्षरता” कैंप आयोजित किए गए। कैंप के माध्यम से वरिष्ठजनों को बैंकिंग सेवाओं के डिजिटल माध्यमों के सुरक्षित एवं सरल उपयोग की जानकारी प्रदान की गई।

इस दौरान डिजिटल बैंकिंग, ऑनलाइन लेन-देन, एटीएम एवं अन्य बैंकिंग सुविधाओं के उपयोग तथा साइबर धोखाधड़ी से बचाव के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई। वरिष्ठजनों को डिजिटल माध्यमों का उपयोग करते समय सावधानी बरतने तथा अपने बैंक खाते, एटीएम एवं डिजिटल लेन-देन से संबंधित गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करने के लिए जागरूक किया गया।

सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इन कैंपों का उद्देश्य वरिष्ठजनों को डिजिटल बैंकिंग के प्रति जागरूक एवं आत्मनिर्भर बनाना तथा उन्हें सुरक्षित डिजिटल वित्तीय सेवाओं से जोड़ना है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=digitalsaksharta nis:value=DigitalSaksharta nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=jansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=niwari nis:value=niwari nis:enabled=true nis:link/>
सेवा मेरा योगदान अभियान के अंतर्गत निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं चश्मा वितरण शिविर आयोजित, राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का भी हुआ शुभारंभ
--
सेवा मेरा योगदान अभियान के अंतर्गत आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पृथ्वीपुर में निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं चश्मा वितरण शिविर का आयोजन किया गया। इसी अवसर पर उपस्थित अतिथियों द्वारा बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवा का सेवन कराकर राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का भी शुभारंभ किया गया।

शिविर के दौरान कुल 134 व्यक्तियों का नेत्र परीक्षण किया गया, जिसमें 45 पुरुष एवं 30 महिलाएँ शामिल रहीं। नेत्र परीक्षण के उपरांत 35 बुजुर्गों एवं 28 महिलाओं को निःशुल्क चश्मों का वितरण किया गया। इस प्रकार शिविर के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क नेत्र स्वास्थ्य सेवाएं एवं दृष्टि सुधार का लाभ मिला।

कार्यक्रम में अतिथि के रूप में स्थानीय जनप्रतिनिधि श्री कमलेश जैन, नगर परिषद पृथ्वीपुर की अध्यक्षा श्रीमती नीलू केशव खटीक, श्री राजेश साहू, श्री बबलू भारती, श्री दीपक चौबे एवं श्री सुधीर सोनी उपस्थित रहे।

खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. गजेंद्र निरंजन, डॉ. राहुल गुप्ता एवं श्री वीर प्रसाद वर्मा द्वारा अतिथियों का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर श्री राजेश साहू द्वारा उपस्थित जनसमुदाय को केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनहितैषी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र लोगों से योजनाओं से जुड़कर लाभ लेने का आह्वान किया गया। श्री कमलेश जैन ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विशेष रूप से बुजुर्गों एवं जरूरतमंद लोगों की स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं चश्मा वितरण शिविर आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित किए जा रहे सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का हिस्सा है।

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ

नेत्र परीक्षण एवं चश्मा वितरण के पश्चात उपस्थित अतिथियों द्वारा बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवा का सेवन कराकर राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर बच्चों एवं अभिभावकों को कृमि संक्रमण से बचाव तथा नियमित स्वास्थ्य देखभाल के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के समापन पर खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. गजेंद्र निरंजन द्वारा सभी अतिथियों, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों एवं उपस्थित जनसमुदाय का आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम का संचालन विकासखंड प्रबंधक श्री अमित श्रीवास्तव द्वारा किया गया।

Directorate of Health Services, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh <nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=jansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=niwari nis:value=niwari nis:enabled=true nis:link/>
फोटो निर्वाचक नामावली 2027 के विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत बीएलओ एवं सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण संपन्न
--
फोटो निर्वाचक नामावली-2027 के विशेष पुनरीक्षण अभियान को पारदर्शी, त्रुटिरहित एवं सर्वसमावेशी बनाने के उद्देश्य से विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 46 निवाड़ी के बीएलओ एवं सुपरवाइजरों का एक दिवसीय प्रशिक्षण 6 अक्टूबर 2026 को जनपद पंचायत सभाकक्ष, निवाड़ी में आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान बीएलओ एवं सुपरवाइजरों को मतदाता सूची के अद्यतन एवं पुनरीक्षण की प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्हें निर्देशित किया गया कि 1 जनवरी 2027 की अर्हता तिथि के आधार पर 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले पात्र युवा मतदाताओं के नाम फार्म-6 के माध्यम से प्राथमिकता से मतदाता सूची में जोड़े जाएं।

प्रशिक्षण में मृत, स्थायी रूप से स्थानांतरित एवं दोहरे दर्ज मतदाताओं के नाम नियमानुसार हटाने, मतदाता सूची में आवश्यक संशोधन एवं स्थानांतरण की कार्यवाही समय-सीमा में पूर्ण करने के संबंध में भी जानकारी दी गई। इसके साथ ही बीएलओ को अपने-अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर भौतिक सत्यापन करने तथा यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम जुड़ने से वंचित न रहे।

बीएलओ को गरुड़ ऐप सहित अन्य तकनीकी माध्यमों के सटीक उपयोग एवं डेटा प्रविष्टि की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया, ताकि मतदाता संबंधी जानकारी दर्ज करने में किसी प्रकार की त्रुटि न हो।

प्रशिक्षण के अंत में सभी बीएलओ एवं सुपरवाइजरों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पूर्ण निष्ठा एवं समयबद्धता के साथ पालन करते हुए विशेष पुनरीक्षण अभियान को प्रभावी ढंग से संपादित करने के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर विधानसभा क्षेत्र निवाड़ी के संबंधित निर्वाचन अधिकारी, मास्टर ट्रेनर्स, सुपरवाइजर एवं बड़ी संख्या में बीएलओ उपस्थित रहे।

Election Commission of India Chief Electoral Officer Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh <nis:link nis:type=tag nis:id=विशेष_गहन_पुनरीक्षण nis:value=विशेष_गहन_पुनरीक्षण nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=sir2026 nis:value=SIR2026 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=niwari nis:value=niwari nis:enabled=true nis:link/>
18-19 आयु वर्ग एवं छूटे हुए पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने की कार्यवाही में तेजी लाएं – मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी

7, 8 एवं 9 अक्टूबर को प्रत्येक मतदान केंद्र पर आयोजित होंगे विशेष शिविर
--
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मध्यप्रदेश भोपाल श्री संजीव कुमार झां ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से निर्वाचन अधिकारियों की बैठक लेकर मतदाता सूची के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने निर्देशित किया कि 18-19 आयु वर्ग के साथ ही अन्य छूटे हुए पात्र मतदाताओं के नाम निर्वाचक नामावली में सम्मिलित करने की कार्यवाही में तेजी लाई जाए तथा निर्धारित समयावधि में शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से निर्देश दिए कि ऐसे सभी नागरिक, जो 1 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हैं, उनके नाम भी निर्वाचक नामावली में सम्मिलित किए जाएं।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान जिले के सभी मतदाताओं से अपील की गई कि आगामी 7, 8 एवं 9 अक्टूबर 2026 को जिले के प्रत्येक मतदान केंद्र पर विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में एसआईआर प्रक्रिया के दौरान मतदाता सूची में नाम जुड़ने से छूटे हुए पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने के साथ ही 1 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले नए मतदाताओं के नाम भी मतदाता सूची में शामिल किए जाएंगे।

जिला प्रशासन ने सभी पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों में अपने संबंधित मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य जांचें तथा नाम दर्ज नहीं होने की स्थिति में आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कर अपना नाम जुड़वाएं। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम जुड़ने से वंचित न रहे।

बैठक में अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री इकबाल मोहम्मद सहित संबंधित अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित रहे।

Election Commission of India Chief Electoral Officer Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh <nis:link nis:type=tag nis:id=विशेष_गहन_पुनरीक्षण nis:value=विशेष_गहन_पुनरीक्षण nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=sir2026 nis:value=SIR2026 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=niwari nis:value=niwari nis:enabled=true nis:link/>
प्रधानमंत्री जी के सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर 7 अक्टूबर को निकलेगी "सेवा ज्योति कलश यात्रा"

आयोजन को लेकर जिला प्रशासन की तैयारियां पूर्ण 
--
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन एवं सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 7 अक्टूबर 2026 को निवाड़ी जिले के दोनों विकासखंड निवाड़ी एवं पृथ्वीपुर में सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत"सेवा ज्योति कलश यात्रा" का आयोजन किया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा आयोजन की समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

कार्यक्रम की रूपरेखा

7 अक्टूबर 2026 को प्रातः 9 बजे निवाड़ी में आयोजित मुख्य कार्यक्रम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-2 के सामने स्थित खेल मैदान में आयोजित होगा। इसी मुख्य कार्यक्रम स्थल से सेवा ज्योति कलश यात्रा का शुभारंभ किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल पर माननीय प्रधानमंत्री जी के उद्बोधन का का सजीव प्रसारण भी किया जाएगा।

मुख्य कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा विभागीय प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। प्रदर्शनी के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों एवं विभागीय गतिविधियों की जानकारी आमजन को दी जाएगी। इसके साथ ही नागरिकों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन भी किया जाएगा।

निवाड़ी विकासखंड की सेवा ज्योति कलश यात्रा मुख्य कार्यक्रम स्थल से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों एवं ग्राम पंचायतों से होते हुए नगर पंचायत तरीचर कला पहुंचेगी, जहां यात्रा का समापन किया जाएगा।

इसी क्रम में पृथ्वीपुर विकासखंड की सेवा ज्योति कलश यात्रा भी मुख्य कार्यक्रम स्थल से प्रारंभ होकर फब्बारे तिराहा, पृथ्वीपुर पहुंचेगी। फब्बारे तिराहा से यात्रा आगे बढ़ते हुए अमर सिंह राठौर स्टेडियम, पृथ्वीपुर पहुंचेगी, जहां पृथ्वीपुर विकासखंड की यात्रा का समापन होगा।

PMO India CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh <nis:link nis:type=tag nis:id=sevake25varsh nis:value=SevaKe25Varsh nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=jansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=niwari nis:value=niwari nis:enabled=true nis:link/>
नशा मुक्ति सप्ताह के अंतर्गत शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल ओरछा में रैली, शपथ एवं योग कार्यक्रम आयोजित
--
सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, जिला निवाड़ी के सहयोग से तथा आर.एस. शिक्षा एवं समाज कल्याण समिति द्वारा 02 से 08 अक्टूबर तक नशा मुक्ति सप्ताह एवं नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

नशा मुक्ति सप्ताह की शुरुआत 02 अक्टूबर, महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर स्कूली बच्चों एवं श्रीरामराजा वृद्धाश्रम, ओरछा के वृद्धजनों द्वारा नशा मुक्ति जागरूकता रैली के आयोजन से की गई। इसी क्रम में 06 अक्टूबर को शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल, ओरछा में नशा मुक्ति जागरूकता रैली, शपथ, योग एवं चित्रकला प्रतियोगिता सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य श्री एस.के. गुप्ता द्वारा विद्यार्थियों एवं विद्यालय स्टाफ को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। उन्होंने नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने तथा समाज में नशा मुक्ति का संदेश प्रसारित करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर आयुष विभाग की डॉ. रजनी खरे ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं, इसलिए उन्हें नशे से दूर रहना आवश्यक है। नशे के कारण अनेक परिवार प्रभावित हो रहे हैं तथा समाज में विभिन्न प्रकार की बीमारियों और सामाजिक समस्याओं में वृद्धि हो रही है।

आयुष विभाग के नोडल आयुष अधिकारी श्री अरविंद साहू द्वारा विद्यार्थियों के लिए योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने योग के माध्यम से शरीर को स्वस्थ रखने तथा नशे की प्रवृत्ति से दूर रहने के उपायों की जानकारी दी। विद्यार्थियों को ताड़ासन, भुजंगासन सहित विभिन्न योगासन एवं प्रातःकाल हंसने की विधि का अभ्यास कराया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय की शिक्षिकाओं ज्योति साहू एवं रिचा के मार्गदर्शन में चित्रकला प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने एवं नशा मुक्ति का संदेश देने वाले विभिन्न चित्र बनाए। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का प्रथम एवं द्वितीय पुरस्कार के लिए चयन किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री एस.के. गुप्ता के कक्ष में नशा मुक्ति संबंधी पोस्टर भेंट किया गया तथा विद्यालय एवं उसके आसपास के क्षेत्र को नशा मुक्त रखने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम में शिक्षक प्रदीप स्वर्णकार, जितेंद्र सिंह, मोहित गुप्ता, सुनील शर्मा सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ, आयुष विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं आर.एस. शिक्षा एवं समाज कल्याण समिति के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में लगभग 700 विद्यार्थियों एवं स्टाफ ने सहभागिता की।

कार्यक्रम का संचालन संस्था सचिव श्री राकेश पचौरी द्वारा किया गया तथा आभार श्री शैलेंद्र त्रिपाठी ने व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को फल एवं स्वल्पाहार वितरित कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

Social Justice and Disabled Welfare Department ,Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh <nis:link nis:type=tag nis:id=nashamuktbharatabhiyan nis:value=NashaMuktBharatAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=niwari nis:value=niwari nis:enabled=true nis:link/>
विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजर को दिया प्रशिक्षण

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मध्यप्रदेश भोपाल के निर्देशानुसार विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 45 पृथ्वीपुर के समस्त बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजर का प्रशिक्षण 6 अक्टूबर 2026 को शासकीय महाविद्यालय पृथ्वीपुर में आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के अंतर्गत मतदाता सूची से हटाए गए नामों का सत्यापन कर पात्र व्यक्तियों के नाम पुनः मतदाता सूची में जोड़ने तथा 1 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बीएलओ को निर्देशित किया गया कि निर्वाचन आयोग द्वारा 29 सितंबर से 10 अक्टूबर 2026 तक संचालित विशेष अभियान के दौरान क्षेत्र में व्यापक रूप से कार्य करते हुए यह सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता सूची में नाम जुड़ने से वंचित न रहे। साथ ही मतदाता सूची में किसी भी अपात्र व्यक्ति का नाम शामिल न हो, इसका भी विशेष रूप से ध्यान रखा जाए।

प्रशिक्षण के दौरान मतदाता सूची के शुद्धीकरण, पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने तथा हटाए गए नामों के सत्यापन की प्रक्रिया के संबंध में बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजर को आवश्यक जानकारी प्रदान की गई।

इस अवसर पर एसडीएम पृथ्वीपुर सुश्री विनीता जैन, तहसीलदार मोहनगढ़, तहसीलदार दिगौड़ा सहित निर्वाचन कार्यालय पृथ्वीपुर के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Chief Electoral Officer Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=niwari nis:value=niwari nis:enabled=true nis:link/>
सेवा संकल्प अभियान के तहत आयुष विभाग ने लगाए स्वास्थ्य शिविर

रोगियों, महिलाओं एवं बच्चों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर वितरित की गई आयुष औषधियां

शिविरों में कराया गया योगाभ्यास, बताए स्वस्थ जीवन के लाभ
--
निवाड़ी। कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े के निर्देशन एवं जिला आयुष अधिकारी डॉ. विनोद कुमार के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयुष विभाग निवाड़ी द्वारा जिले के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों एवं ग्राम पंचायतों में आयुष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया।

शिविरों का आयोजन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ओरछा, शास्त्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नैगुवां, शासकीय हाई स्कूल जेरा, शासकीय विद्यालय बम्होरी शीतल, कन्या विद्यालय निवाड़ी सहित ग्राम पंचायत थौना, चौमो, तरीचर, लड़वारी एवं सेंदरी में किया गया।

शिविरों में पहुंचे रोगियों, महिलाओं एवं बच्चों का चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जांच के उपरांत रोगानुसार आवश्यक आयुष औषधियां निःशुल्क वितरित की गईं। चिकित्सकों द्वारा मौसम के अनुरूप उचित आहार-विहार अपनाने तथा स्वस्थ जीवनशैली के संबंध में आवश्यक परामर्श भी दिया गया।

शिविरों में योगाभ्यास भी कराया गया। आयुष विभाग की टीम एवं योग प्रशिक्षकों द्वारा विभिन्न स्थानों पर उपस्थित नागरिकों, महिलाओं एवं बच्चों को योग के विभिन्न अभ्यास कराए गए तथा नियमित योगाभ्यास से होने वाले शारीरिक एवं मानसिक लाभों की जानकारी दी गई। नागरिकों को दैनिक जीवन में योग को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

आयुष विभाग की टीम द्वारा नागरिकों को स्वच्छ पेयजल का सेवन, पौष्टिक एवं संतुलित भोजन लेने तथा स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिए जागरूक किया गया। साथ ही मौसम के अनुसार दिनचर्या एवं खान-पान में आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी गई।

इन स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से आयुष चिकित्सा पद्धति के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाने के साथ योग एवं स्वस्थ जीवनशैली को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया।

Department of Ayush, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=jansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=niwari nis:value=niwari nis:enabled=true nis:link/>
Video 8
Video 9
“कृषि विभाग द्वारा मुझे स्प्रिंकलर सेट का लाभ मिला है। इससे खेत में सिंचाई करना आसान हुआ है और पानी का भी बेहतर उपयोग हो रहा है। स्प्रिंकलर के माध्यम से फसल को समान रूप से पानी मिल रहा है, जिससे खेती की लागत और मेहनत दोनों कम हुई हैं। यह योजना मेरे लिए खेती को अधिक सुविधाजनक और लाभकारी बनाने में मददगार साबित हुई है। मैं इस लाभ के लिए कृषि विभाग एवं शासन का आभार व्यक्त करता हूं।” 
 -कृषक श्री भूमानीदास कुशवाहा, निवाड़ी 

Department of Agriculture, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh <nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=jansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=niwari nis:value=niwari nis:enabled=true nis:link/>
“प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना" मेरे जैसे किसानों के लिए बहुत उपयोगी साबित हुई है। वर्ष 2025 में अतिवृष्टि के कारण मेरी फसल को नुकसान हुआ था। मैंने फसल का बीमा कराया था, जिसके फलस्वरूप मुझे 1 लाख 36 हजार 395 रुपए की क्षतिपूर्ति राशि प्राप्त हुई। इस राशि से मुझे फसल खराब होने के बाद आर्थिक सहारा मिला और खेती के कार्यों को आगे बढ़ाने में मदद मिली। पहले फसल की सुरक्षा को लेकर चिंता रहती थी, लेकिन प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना शुरू होने के बाद हमें फसल सुरक्षा की गारंटी मिल रही है। मैं इस योजना के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी का सहृदय आभार व्यक्त करता हूं।”
- कृषक श्री देवदयाल अहिरवार, निवाड़ी

PMO India CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav Department of Agriculture, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh 

<nis:link nis:type=tag nis:id=successstory nis:value=SuccessStory nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=प्रधानमंत्री_फसल_बीमा_योजना nis:value=प्रधानमंत्री_फसल_बीमा_योजना nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=jansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=niwari nis:value=niwari nis:enabled=true nis:link/>
हितग्राही की जुबानी—स्प्रिंकलर सिंचाई ने बदली अरविंद कुशवाहा की खेती की तस्वीर
--
ग्राम हरपुरा माजरा, तहसील निवाड़ी निवासी किसान श्री अरविंद कुशवाहा ने प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत स्प्रिंकलर सेट का लाभ मिलने के बाद खेती में आए बदलाव का अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया कि पहले पारंपरिक तरीके से सिंचाई करने में पानी की काफी बर्बादी होती थी और खेत के ऊंचे-नीचे हिस्सों तक पर्याप्त पानी पहुंचाना भी कठिन था। योजना के माध्यम से स्प्रिंकलर सेट मिलने से अब कम पानी में खेत की बेहतर सिंचाई हो रही है तथा फसल की गुणवत्ता में भी सुधार आया है।

श्री कुशवाहा ने कहा, “स्प्रिंकलर सिंचाई से पानी की बचत हुई है, मेहनत और लागत कम हुई है तथा फसल को समान रूप से पानी मिल रहा है। इस योजना ने मेरी खेती को आसान और अधिक लाभकारी बनाया है। मैं शासन की इस योजना के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी का सहृदय आभार व्यक्त करता हूं।”

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Department of Agriculture, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh <nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=jansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=niwari nis:value=niwari nis:enabled=true nis:link/>
18-19 आयु वर्ग एवं छूटे हुए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के निर्देश
--
18 एवं 19 वर्ष आयु वर्ग के साथ ही अन्य छूटे हुए पात्र मतदाताओं के नाम निर्वाचक नामावली में सम्मिलित किए जाने के संबंध में 3 अक्टूबर को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश भोपाल श्री संजीव कुमार झां द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे। उक्त निर्देशों के प्रभावी क्रियान्वयन एवं आगामी कार्यवाही के संबंध में आज अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री इकबाल मोहम्मद ने संबंधित अधिकारियों एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में निर्वाचन आयोग के निर्देशों की जानकारी संबंधित अधिकारियों, बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजरों के साथ-साथ राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को भी दी गई तथा उन्हें आगामी कार्यवाही से अवगत कराया गया।

निर्देश दिए गए कि सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अक्टूबर माह के द्वितीय सप्ताह के भीतर अपने क्षेत्र के बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजरों की कम से कम एक बैठक आयोजित करें। बैठक में निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए निर्देशों तथा आगामी कार्यवाही के संबंध में बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजरों को विस्तार से अवगत कराया जाए।

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2026 के दौरान Shifted, Untracable Electors एवं Others श्रेणी के मतदाताओं की सूची संबंधित बीएलओ को उपलब्ध कराकर घर-घर जाकर गहन जांच कराई जाए। जांच के दौरान पात्र एवं छूटे हुए मतदाताओं के नाम निर्वाचक नामावली में जोड़ने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

इसी प्रकार विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2026 से पूर्व मतदाता सूची में दर्ज ऐसे मतदाताओं, जिनके नाम पुनरीक्षण के उपरांत मतदाता सूची में नहीं हैं, उनकी सूची तैयार कर तत्काल बीएलओ के माध्यम से जांच कराई जाए। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के दौरान मृत मतदाताओं के नाम हटाए जाने की सूची भी बीएलओ को उपलब्ध कराकर उसका सत्यापन कराया जाए। यदि किसी पात्र मतदाता का नाम त्रुटिवश मतदाता सूची से हट गया है तो आवश्यक जांच के उपरांत उसका नाम पुनः मतदाता सूची में जोड़ने की कार्यवाही की जाए।

बैठक में ऐसे मतदान केन्द्रों को चिन्हित करने के निर्देश भी दिए गए, जहां मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए कोई फार्म प्राप्त नहीं हुआ है। ऐसे मतदान केन्द्रों से संबंधित बीएलओ को चिन्हित कर क्षेत्र में विशेष जांच कराई जाए तथा पात्र एवं छूटे हुए मतदाताओं के नाम निर्वाचक नामावली में जोड़ने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

18 एवं 19 वर्ष आयु वर्ग तथा अन्य छूटे हुए पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए स्थानीय निकायों, हायर सेकेंडरी स्कूलों एवं महाविद्यालयों में व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए। हायर सेकेंडरी स्कूलों, आईटीआई एवं महाविद्यालयों में विशेष शिविर आयोजित कर पात्र नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने की कार्यवाही की जाएगी।

बैठक में बताया गया कि 18-19 वर्ष आयु वर्ग के नए मतदाताओं का प्रतिवर्ष कुल मतदाताओं में लगभग 4 प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित किया जाना अपेक्षित है। इसके लिए सभी बीएलओ अपने-अपने क्षेत्र में ऐसे नए पात्र मतदाताओं को चिन्हित कर उनके नाम निर्वाचक नामावली में जोड़ने की कार्यवाही करें।

अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री इकबाल मोहम्मद ने निर्देश दिए कि 3 अक्टूबर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्राप्त निर्वाचन संबंधी निर्देशों का गंभीरता से पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने पात्र एवं छूटे हुए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं बीएलओ को अभियान के रूप में कार्य करते हुए समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को भी निर्वाचन संबंधी दिशा-निर्देशों एवं मतदाता सूची के पुनरीक्षण से जुड़ी आगामी कार्यवाही से अवगत कराया गया।

Election Commission of India Chief Electoral Officer Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=jansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=niwari nis:value=niwari nis:enabled=true nis:link/>
“पीएम स्वनिधि योजना मेरे लिए बहुत मददगार साबित हुई है। योजना के तहत मिले 20 हजार रुपए के ऋण से मैंने फलों की रेड़ी लगाकर अपना व्यवसाय शुरू किया। आज मेहनत से मेरी आमदनी करीब 15 से 20 हजार रुपए प्रतिमाह हो रही है। इससे मेरे परिवार की आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आया है। मैं अपना छोटा व्यवसाय शुरू कर आत्मनिर्भर बन सका हूं। इसके लिए मैं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।” -श्री सौरभ खटीक, निवाड़ी 

<nis:link nis:type=tag nis:id=pmswanidhiyojna nis:value=pmswanidhiyojna nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=successstory nis:value=SuccessStory nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=jansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=niwari nis:value=niwari nis:enabled=true nis:link/>
“पीएम स्वनिधि योजना" के तहत मुझे 20 हजार रुपए का ऋण मिला। इस राशि से मैंने फलों की रेड़ी लगाकर फल बेचने का काम शुरू किया। आज इस व्यवसाय से मुझे लगभग 15 से 20 हजार रुपए प्रतिमाह की आमदनी हो रही है। इससे मेरी आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है और मैं अपने परिवार की बेहतर तरीके से मदद कर पा रहा हूं। मैं इस योजना का लाभ मिलने पर बहुत खुश हूं और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।”
        -हितग्राही श्री दिनेश रैकवार, निवाड़ी 
<nis:link nis:type=tag nis:id=successstory nis:value=SuccessStory nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=pmswanidhiyojna nis:value=pmswanidhiyojna nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=jansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=niwari nis:value=niwari nis:enabled=true nis:link/>
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस 6 अक्टूबर को, 9 अक्टूबर को होगा मॉप-अप दिवस
--
भारत सरकार के निर्देशानुसार वित्तीय वर्ष 2026-27 में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन 6 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। इसके अंतर्गत छूटे हुए हितग्राहियों को कृमिनाशक दवा खिलाने के लिए 9 अक्टूबर 2026 को मॉप-अप दिवस आयोजित किया जाएगा।

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम के तहत जिले में 1 से 19 वर्ष आयु वर्ग के समस्त बच्चों एवं किशोर-किशोरियों तथा 20 से 49 वर्ष आयु वर्ग की महिलाओं को निर्धारित कृमिनाशक दवा का सेवन कराया जाएगा। गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को इससे अलग रखा गया है।

कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन में स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा आदिम जाति कल्याण विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। विभागों द्वारा संबंधित संस्थानों में पात्र हितग्राहियों को निर्धारित दिवस पर कृमिनाशक दवा का सेवन सुनिश्चित कराया जाएगा।

कृमि संक्रमण के कारण बच्चों एवं किशोर-किशोरियों के शारीरिक विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। इसके साथ ही पोषण एवं आयरन के अवशोषण पर भी नकारात्मक असर पड़ता है। ऐसे में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का प्रभावी एवं शत-प्रतिशत क्रियान्वयन जनस्वास्थ्य की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है।

प्रशासन द्वारा जिले के समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों, छात्रावासों, आश्रम शालाओं एवं आंगनवाड़ी केंद्रों में संबंधित पत्र के अनुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए निर्धारित दिवस पर दवा सेवन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही 6 अक्टूबर को दवा सेवन से वंचित रह गए बच्चों एवं पात्र हितग्राहियों को 9 अक्टूबर के मॉप-अप दिवस पर दवा खिलाना सुनिश्चित किया जाएगा।

Directorate of Health Services, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=राष्ट्रीय_कृमि_मुक्ति_दिवस nis:value=राष्ट्रीय_कृमि_मुक्ति_दिवस nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=jansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=niwari nis:value=niwari nis:enabled=true nis:link/>
पीएम स्वनिधि से आत्मनिर्भर बने निवाड़ी के विनोद पाल, नाश्ते की रेहड़ी से कमा रहे ₹15 हजार महीना

पूंजी के अभाव में परेशान निवाड़ी के श्री विनोद पाल के लिए प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना बड़ी मददगार साबित हुई है। योजना के तहत उन्हें SBI बैंक से ₹20 हजार का अनुदान (ऋण) प्राप्त हुआ, जिससे उन्होंने अपनी नाश्ते की रेहड़ी (ठेला) शुरू की।

आज विनोद पाल अपनी मेहनत की बदौलत हर महीने 10 से 15 हजार रुपये तक कमा रहे हैं और आर्थिक रूप से पूरी तरह आत्मनिर्भर हो चुके हैं। इस सफलता और समय पर मिली सहायता के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सहृदय आभार व्यक्त किया है।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh <nis:link nis:type=tag nis:id=pmswanidhiyojana nis:value=pmswanidhiyojana nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=jansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=niwari nis:value=niwari nis:enabled=true nis:link/>
Video 18
Video 19
सेवा संकल्प अभियान: सरकार आपके द्वार शिविर में उच्च शिक्षा विभाग ने छात्राओं को दिया 'गाँव की बेटी' योजना का लाभ
--
मध्यप्रदेश शासन के महत्वाकांक्षी सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत निवाड़ी कलेक्टर महोदया के निर्देशन में  आज जिले में "सरकार आपके द्वार" शिविर का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ मो नसीम खान के निर्देशन में शिविर में प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, निवाड़ी के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा "गाँव की बेटी" योजना के तहत छात्राओं को लाभ प्रदान किया गया।

शासन के निर्देशानुसार जो विद्यार्थी विगत वर्षों में दस्तावेजों की कमी या अन्य कारणों से इस योजना का लाभ नहीं ले पाए थे, उन्हें सरकार द्वारा पुनः मौका दिया जा रहा है। शिविर में ऐसे आवेदनों का तत्काल निराकरण कर मौके पर ही लाभ प्रदान किया गया।

इसी क्रम में आज नगरीय क्षेत्र में आयोजित शिविर में कु. शिवानी तिवारी, बी.एससी. सेकंड ईयर की छात्रा, जिनका दस्तावेज में कमी के कारण पूर्व में फार्म नहीं भर पाया था, का आवेदन तत्काल निराकृत कर उन्हें योजना का लाभ प्रदान किया गया। योजना का लाभ मिलने से छात्रा काफी खुश नजर आई। छात्रा ने इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री जी एवं माननीय मुख्यमंत्री जी का हृदय से आभार व्यक्त किया और कहा कि इससे मिलने वाली राशि का उपयोग वह अपनी आगे की पढ़ाई में करेगी।इसी क्रम में 3 अक्टूबर को ग्राम ऊबोरा में अयोजित विकासखण्ड स्तर पर आयोजित शिविर में गांव की बेटी प्रभारी डॉ वीना गुप्त , डॉ अल्पना सिंह ने ग्रामवासियों को शासन की इस महत्वाकांक्षी गांव की बेटी एवं अन्य योजना के बारे में बताया 

इस अवसर पर सेवा संकल्प नोडल प्रभारी महेश कुमार अहिरवार, छात्रवृत्ति प्रभारी राकेश कुमार सौर एवं संजीव अहिरवार सहित विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।

<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=jansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=niwari nis:value=niwari nis:enabled=true nis:link/>
सेवा सेतु अभियान शिविर में 30 आवेदनों का मौके पर त्वरित निराकरण

नगरीय क्षेत्र की जनता को दी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

नगर परिषद जेरोन खालसा में आयोजित हुआ सेवा सेतु अभियान शिविर
--
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नगर परिषद जेरोन खालसा कार्यालय में सेवा सेतु अभियान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के माध्यम से नगरीय क्षेत्र की जनता को शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विभागीय सेवाओं की जानकारी प्रदान की गई। साथ ही पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के हितलाभ स्वीकृति पत्र भी वितरित किए गए।

शिविर में राजस्व विभाग, स्वास्थ्य विभाग, विद्युत विभाग, नगर परिषद, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा पशु चिकित्सा विभाग द्वारा स्टॉल लगाए गए। विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नागरिकों को योजनाओं की पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया तथा आवेदन संबंधी जानकारी उपलब्ध कराई। शिविर में योजनाओं का लाभ प्राप्त करने एवं विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए कुल **35 आवेदन प्राप्त हुए**, जिनमें राजस्व विभाग के 15, नगर परिषद के 16 तथा स्वास्थ्य विभाग के 4 आवेदन शामिल रहे। प्राप्त आवेदनों में से **30 आवेदनों का मौके पर ही त्वरित निराकरण** किया गया, जबकि शेष 5 आवेदन प्रक्रियाधीन हैं, जिनका शीघ्र निराकरण किया जाएगा।

कार्यक्रम का शुभारंभ नायब तहसीलदार जेरोन श्री बृजेश खरे, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री मातादीन पस्तोर, मुख्य नगर परिषद अधिकारी श्री देवेंद्र आर्य, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष एवं वर्तमान पार्षद श्री राकेश शर्मा, पार्षद प्रतिनिधि श्री बबलू विदुआ, नगर परिषद उपाध्यक्ष श्री वीरनलाल रैकवार, पार्षद श्री आदित्य पांडेय, डॉ. अरविंद साहू, श्री दिवाकर पांडेय एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री लखन रैकवार सहित अन्य अतिथियों द्वारा महात्मा गांधी एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर अतिथियों ने उपस्थित नागरिकों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाना प्रशासन की प्राथमिकता है। नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री मातादीन पस्तोर ने कहा कि **कोई भी पात्र हितग्राही शासन की योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे**, इसके लिए ऐसे शिविरों के माध्यम से नागरिकों को योजनाओं से जोड़ा जा रहा है और उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जा रहा है।

शिविर में स्वास्थ्य विभाग से CHO श्रीमती पूजा कुशवाहा एवं श्रीमती पदमा मिश्रा, पशु चिकित्सा विभाग से श्री विनोद रावत, राजस्व विभाग से पटवारी श्री अनुराग राजावत, विद्युत विभाग से श्री आशीष तिवारी एवं श्री पारस रावत तथा नगर परिषद से श्री रमाकांत चौरसिया, श्री विशोक यादव, श्री राजेश दीक्षित, श्री रविकांत बिलगैया, श्री सानू बिलगैया, श्री पवन सेन, श्री हरीश सेन एवं श्री अकबर खां सहित महिला एवं बाल विकास विभाग की आंगनवाड़ी सहायिकाएं श्रीमती शोभा रैकवार, श्रीमती क्रांति नामदेव, श्रीमती ममता साहू, श्रीमती माया कुशवाहा, श्रीमती ममता कुशवाहा, श्रीमती सगुन पाल, श्रीमती अर्चना यादव, श्रीमती संगीता अहिरवार एवं श्रीमती द्रौपदी अहिरवार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=jansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=niwari nis:value=niwari nis:enabled=true nis:link/>
सेवा मेरा योगदान अभियान के तहत श्रीरामराजा वृद्धाश्रम में वृद्धजनों का सम्मान एवं निराश्रित बच्चों की सेवा

जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में सामग्री वितरण, भ्रमण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित
--
मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार जिले में संचालित “सेवा मेरा योगदान” (सेवा संकल्प अभियान-2026) के अंतर्गत रविवार को श्रीरामराजा वृद्धाश्रम, ओरछा में वृद्धजनों के सम्मान एवं निराश्रित बच्चों की सेवा का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य वृद्धजनों एवं निराश्रित बच्चों के प्रति सम्मान, संवेदना, सहयोग एवं सेवा की भावना को सुदृढ़ करना रहा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद श्री महेश केवट उपस्थित रहे। साथ ही सुश्री स्वाती सिंह, डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी उपसंचालक, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, निवाड़ी, महिला एवं बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर तथा संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का आयोजन आर.एस. शिक्षा एवं समाज कल्याण समिति, ओरछा के सौजन्य एवं सहयोग से किया गया। समिति के सचिव **श्री राकेश पचौरी** ने भी कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए वृद्धजनों एवं बच्चों की सेवा और सहयोग में योगदान दिया।

वृद्धजनों से आत्मीय संवाद, बच्चों के लिए भ्रमण कार्यक्रम

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों एवं अधिकारियों ने वृद्धाश्रम में निवासरत वृद्धजनों से आत्मीय संवाद किया तथा उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने वृद्धजनों के जीवन के अनुभवों को सुना और उनकी आवश्यकताओं एवं समस्याओं की जानकारी प्राप्त की।

इसी क्रम में मध्यप्रदेश दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, जिला निवाड़ी के सहयोग से आर.एस. शिक्षा एवं समाज कल्याण समिति द्वारा बाहर से आए निराश्रित बच्चों के लिए विशेष भ्रमण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। बच्चों ने भ्रमण के दौरान विभिन्न गतिविधियों का आनंद लिया और उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

शॉल, श्रीफल, वस्त्र, फल एवं उपहार किए वितरित

“सेवा मेरा योगदान” अभियान के अंतर्गत अतिथियों द्वारा वृद्धजनों को शॉल एवं श्रीफल भेंट कर तथा पुष्पहार पहनाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान उनके स्वस्थ एवं सुखद जीवन की कामना की गई। वृद्धजनों को वस्त्र, दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री एवं फल भी वितरित किए गए।

निराश्रित बच्चों को भी विशेष उपहार भेंट किए गए, जिन्हें पाकर बच्चों में उत्साह एवं प्रसन्नता दिखाई दी। कार्यक्रम में वृद्धजनों एवं निराश्रित बच्चों के लिए रुचि भोज का आयोजन भी किया गया। इससे वृद्धाश्रम परिसर में आत्मीयता, अपनत्व एवं सेवा भावना का वातावरण बना रहा।

सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं समाजसेवियों का सम्मान

वृद्धजनों एवं बच्चों के मनोरंजन तथा उत्साहवर्धन के लिए सांस्कृतिक एवं मनोरंजक प्रस्तुतियां आयोजित की गईं। कार्यक्रम में वृद्धाश्रम की सेवा एवं सहयोग में निरंतर योगदान देने वाले समाजसेवियों का सम्मान भी किया गया। अतिथियों ने समाजसेवियों द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में सहयोग एवं मानवीय संवेदनाओं को मजबूत करते हैं।

हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं की दी जानकारी

कार्यक्रम के दौरान संबंधित अधिकारियों द्वारा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों एवं अन्य पात्र हितग्राहियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन तथा वरिष्ठ नागरिक एवं दिव्यांगजन कल्याण से संबंधित योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्रता एवं लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अतिथियों एवं आयोजकों ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके जीवन के अनुभव एवं मार्गदर्शन नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। “सेवा मेरा योगदान” जैसे अभियान सेवा, संवेदना और सहयोग की भावना को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=jansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=niwari nis:value=niwari nis:enabled=true nis:link/>
“सेवा संकल्प अभियान–नगर सरकार आपके द्वार 2026” अंतर्गत नगर परिषद निवाड़ी में शिविर का आयोजन
--
“सेवा संकल्प अभियान–नगर सरकार आपके द्वार 2026” अंतर्गत नगर परिषद निवाड़ी द्वारा पुरानी नगर पालिका कार्यालय प्रांगण में प्रातः 11:00 बजे से सेवा शिविर का आयोजन जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अध्यक्ष, नगर परिषद निवाड़ी श्री गुलाब अहिरवार जी उपस्थित रहे।

शिविर में नगर परिषद की विभिन्न शाखाओं द्वारा संचालित योजनाओं एवं सेवाओं से संबंधित अलग-अलग काउंटर स्थापित किए गए। इसके साथ ही उच्च शिक्षा विभाग, विद्युत विभाग, कृषि विभाग एवं उद्यानिकी विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा भी अपने-अपने विभागीय योजनाओं की जानकारी एवं आवेदन प्राप्त करने हेतु काउंटर लगाए गए।

शिविर के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई गई तथा पात्र हितग्राहियों से योजनाओं का लाभ प्राप्त करने हेतु आवेदन प्राप्त किए गए। शिविर में नगर के नागरिकों द्वारा उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए लगभग 200 आवेदन विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं के लिए प्रस्तुत किए गए।

माननीय अध्यक्ष श्री गुलाब अहिरवार जी ने कहा कि “नगर सरकार आपके द्वार” अभियान का उद्देश्य शासन की योजनाओं एवं नागरिक सेवाओं को आमजन तक सहज एवं सरल रूप से पहुंचाना है। इस प्रकार के शिविरों के माध्यम से नागरिकों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर निराकरण करने तथा पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं से लाभान्वित करने का कार्य निरंतर किया जा रहा है।

इस अवसर पर नगर परिषद निवाड़ी के उपाध्यक्ष श्री सत्यदेव तिवारी एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री अभयराज सिंह जी एवं जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहे। साथ ही श्री अनिल झा, सिटी मिशन मैनेजर; श्री संदीप कोरी, राजस्व प्रभारी; श्री सतेंद्र राय, स्वच्छता प्रभारी; श्री अश्वनी नायक एवं नगर परिषद निवाड़ी के समस्त कर्मचारीगण एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=jansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=niwari nis:value=niwari nis:enabled=true nis:link/>
Video 24