सीएचसी पृथ्वीपुर में मनाया गया 11वां राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस
आयुर्वेद और योग को जीवनशैली में शामिल करने का दिया संदेश, स्वस्थ भविष्य के लिए अपनाएं प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति
--
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पृथ्वीपुर में बुधवार, 23 सितंबर को 11वां राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस मनाया गया। इस दौरान आयुर्वेद के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में डॉ. जितेंद्र यादव ने कहा कि स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि नियमित योग, संतुलित दिनचर्या और आयुर्वेदिक जीवन पद्धति को अपनाकर व्यक्ति अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रख सकता है। उन्होंने लोगों से “अपने जीवन में आयुर्वेद और योग को अपनाएं और स्वस्थ जीवन की ओर आगे बढ़ें” का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि बदलती जीवनशैली के बीच स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और नियमित दिनचर्या का विशेष महत्व है। आयुर्वेद स्वस्थ रहने के साथ-साथ रोगों से बचाव की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
कार्यक्रम में बीएमओ डॉ. गजेंद्र कुमार निरंजन, नवीन चतुर्वेदी एवं प्रमोद बाजपेई सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान आयुर्वेद एवं योग को जनजीवन से जोड़ने तथा स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया।
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan #jansamparkMP #niwari
2 views | Niwari, Madhya Pradesh | Sep 23, 2026