"अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस" के अवसर पर जिला मुख्यालय में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े ने दिव्यांग (मूक बधिर) बच्चों के बीच पहुँचकर उनके साथ सांकेतिक भाषा दिवस मनाया।
कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) श्री रोहन सक्सेना एवं डिप्टी कलेक्टर सुश्री स्वाति सिंह ने दिव्यांग बच्चों को पुष्पमाला पहनाकर उनका आत्मीय अभिनंदन किया। अधिकारियों ने बच्चों को शैक्षिक सामग्री (स्टडी मटेरियल) भेंट स्वरूप प्रदान की और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दीं।
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh
#सांकेतिक_भाषा_दिवस
#SignLanguageDay #IDSL #jansamparkMP #niwari
1 views | Niwari, Madhya Pradesh | Sep 23, 2026