सेवा संकल्प अभियान
शासकीय आयुष औषधालय ढिल्ला में आयुर्वेद दिवस पर शिविर आयोजित
--
सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े के निर्देशन एवं जिला आयुष अधिकारी डॉ. विनोद कुमार धाकरे के मार्गदर्शन में शासकीय आयुष औषधालय ढिल्ला में 'स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद' थीम पर आयुर्वेद दिवस गौरवपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वन्तरि जी के विधि-विधान से पूजन के साथ हुई।
औषधालय परिसर में हुआ पौधरोपण, बच्चों ने किया योग
इस विशेष अवसर पर आयुष औषधालय परिसर में 10 औषधीय पौधों का रोपण किया गया, जिससे पर्यावरण और पारंपरिक चिकित्सा को बढ़ावा मिल सके। इसके साथ ही, शासकीय प्राथमिक शाला ढिल्ला में योग प्रशिक्षकों द्वारा 25 छात्र-छात्राओं को योग और प्राणायाम का विशेष अभ्यास कराया गया और उन्हें दैनिक जीवन में योग को शामिल करने के फायदे बताए गए।
कंवरपुरा में लगा निःशुल्क आयुष चिकित्सा शिविर
ग्राम पंचायत कंवरपुरा में एक विशाल निःशुल्क आयुष चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन स्थानीय सरपंच श्री दिनेश सिंह यादव ने भगवान धन्वन्तरि के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शिविर में आए ग्रामीणों को आयुर्वेद, योग, प्राणायाम तथा औषधीय पौधों के महत्व की विस्तृत जानकारी दी गई।
नशामुक्ति की दिलाई गई शपथ
शिविर में उपस्थित सभी लोगों को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवन जीने की शपथ दिलाई गई। ग्रामीणों को जागरूक करते हुए बताया गया कि कैसे आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक जीवन शैली को अपनाकर नशे की लत से आसानी से छुटकारा पाया जा सकता है।
103 मरीजों की जांच और औषधियां वितरित
इस चिकित्सा शिविर में कुल 103 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। डॉक्टरों द्वारा मरीजों को स्त्री रोग, शिर रोग, वात रोग, फ्लू, अतिसार (डायरिया), रक्तचाप (बीपी) और मधुमेह (शुगर) जैसी बीमारियों के लिए निःशुल्क आयुर्वेदिक दवाइयाँ प्रदान की गईं। इसके साथ ही घरेलू उपचार और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए ग्रामवासियों को 35 औषधीय पौधे भी वितरित किए गए।
स्टाफ का रहा सराहनीय योगदान
इस पूरे सेवा कार्य को सफल बनाने में वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर राजेंद्र कुमार अहिरवार, श्री चतुर्भुज अहिरवार (कंपाउंडर), श्रीमती मालती पस्तोर (महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता), श्री सीपचंद सौर (दवासज), श्री रवि प्रजापति (योग प्रशिक्षक), श्री अभिषेक अहिरवार (योग सहायक) और श्री महेंद्र प्रजापति (पीटीएस) की भूमिका मुख्य रही। सभी अधिकारियों और ग्रामीणों ने आयुष विभाग के इस अनूठे प्रयास और स्टाफ के सराहनीय कार्य की जमकर प्रशंसा की।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में आयुर्वेद और योग के प्रति चेतना जगाकर एक स्वस्थ और समृद्ध भविष्य के निर्माण में जनभागीदारी को सुनिश्चित करना था।
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan #jansamparkMP #niwari
1 views | Niwari, Madhya Pradesh | Sep 23, 2026