खगड़िया: राहत शिविर में बाढ़ पीड़ितों के बीच डिग्निटी किट का वितरण
खगड़िया जिलाधिकारी के निर्देशानुसार बाढ़ प्रभावित क्षेत्र अंतर्गत मध्य विद्यालय उसरी में स्थापित राहत शिविर में पीड़ितों के बीच 'डिग्निटी किट' (Dignity Kit) का वितरण किया गया। शिविर में शरण लिए जरूरतमंद परिवारों को दैनिक उपयोग एवं व्यक्तिगत स्वच्छता से जुड़ी आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई, ताकि संकट की इस घड़ी में उन्हें बुनियादी राहत मिल सके।