प्रेस विज्ञप्ति: खगड़िया बाढ़ राहत कार्य
आज माधवपुर क्षेत्र से गश्ती के बाद लौट रही खगड़िया बाढ़ क्विक रिस्पांस एवं पेट्रोलिंग टीम ने पानी के तेज बहाव में बह रहे एक युवक को देखा। टीम के जवानों ने बिना समय गंवाए अदम्य साहस और तत्परता का परिचय देते हुए तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाकर युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
बचाए गए युवक की पहचान मुरादपुर निवासी के रूप में हुई है, जो अब पूरी तरह सुरक्षित है। इस त्वरित कार्रवाई के साथ ही प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पानी के तेज बहाव और संवेदनशील स्थानों से दूरी बनाए रखें।
Khagaria, Bihar | Sep 10, 2026