फिरोजाबाद में 75 करोड़ के फ्लाईओवर पर विधायक की सख्ती, बोले- लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
फिरोजाबाद। शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए 75 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे फ्लाईओवर का सदर विधायक मनीष असीजा ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की रफ्तार, गुणवत्ता और प्रगति की जानकारी अधिकारियों से ली। विधायक ने स्पष्ट हिदायत दी कि इतने बड़े प्रोजेक्ट में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी और काम जल्द से जल्द पूरा किया जाए। लंबे समय से निर्माणाधीन फ्लाईओवर को लेकर शहरवासियों में एक ही सवाल है कि कब मिलेगा जाम से छुटकारा। अब निगाहें इस बात पर हैं कि निर्माण कब पूरा होता है।
रिपोर्ट - कश्मीर सिंह, जर्नलिस्ट, फिरोजाबाद
वीडियो को LIKE ❤️ करें, ज्यादा से ज्यादा SHARE 📲 करें, पेज को FOLLOW करना ना भूलें 🙏👇 @KashmirSinghJournalist
#Firozabad #Flyover #ManishAsija #UPNews #ViralNews
Firozabad, Firozabad | Sep 23, 2026