सहारनपुर में शांति व्यवस्था भंग करने पर महिला गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर जिला कारागार भेजा
सहारनपुर। कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कुतुबशेर पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की है।
पुलिस के अनुसार, 07 सितंबर 2026 को नेता प्रतिपक्ष श्री लाल बिहारी यादव एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय कुमार राय के सहारनपुर आगमन के दौरान सर्किट हाउस में सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत महिला पुलिस द्वारा हुदा जरीवाला को रोका गया। इस दौरान उसके द्वारा हंगामा एवं उत्तेजित व्यवहार किए जाने तथा समझाने के बावजूद स्थिति सामान्य न होने पर पुलिस ने शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत उसे गिरफ्तार किया।
पुलिस ने बताया कि अभियुक्ता के विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस के अंतर्गत विधिक कार्रवाई करते हुए समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। न्यायालय के आदेश के बाद अभियुक्ता को जिला कारागार में निरुद्ध किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्ता: हुदा जरीवाला, निवासी ग्रेटर नोएडा।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार त्यागी, म0उ0नि0 श्वेता शर्मा, म0का0 नेहा, म0का0 शिल्पी एवं म0का0 आशु शामिल रहीं।
पुलिस का कहना है कि जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
#Saharanpur #SaharanpurPolice #KutubsherPolice #UPPolice #PoliceAction #LawAndOrder