दि सहारनपुर वॉइस/न्यूज़ 7
सच्चाई के साथ हरदम
👉🏾👉🏾पंजाब की युवती ने गंगोह क्षेत्र के युवक पर निकाह के बाद शोषण कर छोड़ने का लगाया आरोप, मामले की जांच की मांग!!
👉🏾👉🏾फर्जी आधार कार्ड और फैमिली आईडी बनाए जाने का भी आरोप, रोहित प्रधान ने सहारनपुर प्रशासन व पुलिस से की कार्रवाई की मांग!!
सहारनपुर। गंगोह विधानसभा क्षेत्र के गांव धलापड़ा से जुड़ा एक मामला सामने आया है, जिसमें पंजाब निवासी एक युवती की ओर से गांव के एक युवक पर निकाह के बाद कथित रूप से शोषण करने और बाद में उसे छोड़कर चले जाने के आरोप लगाए गए हैं।
मामले में आधार कार्ड और फैमिली आईडी समेत अन्य दस्तावेजों के फर्जी होने का भी आरोप लगाया गया है। इस संबंध में रोहित प्रधान ने जिला प्रशासन और उत्तर प्रदेश पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।