लालबर्रा: लालबर्रा के सब्जी बाजार में गंदगी का अंबार, महामारी की आशंका के बावजूद प्रशासन बेखबर
बालाघाट जिले के बिरसा विकासखंड में फैली बीमारी से मासूमों की मौत के बाद भी लालबर्रा प्रशासन सबक लेने को तैयार नहीं है। स्थानीय सब्जी बाजार परिसर में फैले कचरे और बदबू के कारण क्षेत्र में संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा मंडराने लगा है, लेकिन जिम्मेदारों की बेरुखी बरकरार है। बंद पड़े मंडी परिसर के तीनों ओर सजने वाली सब्जी दुकानों के पास, विशेषकर चैतगुरु म