रंगरा चौक: नवगछिया में चाय दुकान से गांजा बरामद, दुकानदार गिरफ्तार
एसएच-58 कदवा रोड स्थित बाबा चाय भंडार में गांजा की खरीद-बिक्री की सूचना पर नवगछिया पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस ने दुकान से 105 ग्राम गांजा और छह मिट्टी के चिलम बरामद करने का दावा किया है। मौके से दुकानदार सुगवीर यादव, निवासी विजय लालगंज, थाना रूपौली, जिला पूर्णिया को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार मामले में नवगछिया थाना कांड संख्या 365/26 दर्ज कर एनडीपीए