बांसवाड़ा पाड़ी कलां गांव में जमीन के पुराने विवाद को लेकर पारिवारिक रंजिश खूनी संघर्ष में बदल गई। छोटे भाई के परिवार ने रात करीब 10:40 बजे सोते हुए बड़े भाई धुला भोई, उनकी पत्नी तुलसी और दो बेटों (प्रकाश व गोपाल) पर लाठी-डंडों से अचानक हमला कर दिया। इस हिंसक झड़प में चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। समय पर एंबुलेंस न मिलने के कारण परिजनों को घायलों को निजी वाहनों से महात्मा गांधी अस्पताल (एमजीएच) पहुंचाना पड़ा। फिलहाल चारों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि इस विवाद को लेकर उन्हें पहले भी निशाना बनाया जा चुका है।
#PadiKalanNews #BanswaraNews #RajasthanNews #CrimeNews #LocalNews