उदियापोल चौकी की सूचना पर तारा संस्थान की टीम ने लावारिस बुजुर्ग को पहुंचाया वृद्धाश्रम, घायल पैर का उपचार शुरू
उदियापोल पुलिस चौकी से मिली सूचना पर हिरण मगरी सेक्टर-14 स्थित तारा संस्थान की रेस्क्यू टीम ने थाने के सामने लावारिस अवस्था में बैठे डूंगरपुर निवासी बुजुर्ग सलीम मुस्तफा को रेस्क्यू कर वृद्धाश्रम पहुंचाया। कार की टक्कर से बुजुर्ग के पैर में गहरा घाव हो गया था और परिवार में कोई न होने से वे एक महीने से सड़कों पर रह रहे थे। मेडिकल टीम ने वृद्धाश्रम लाकर उनके घाव का प्राथमिक उपचार शुरू कर मेडिकल वार्ड में भर्ती किया है और बेहतर इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की जा रही है।
#Udaipur #Dungarpur #SalimMustafa #TaraSansthan #RescueOperation ElderlyCare Humanity PoliceSupport SocialService RajasthanNews Cut2CutLive
Dungarpur, Dungarpur | Nov 25, 2026