डूंगरपुर: कांग्रेस-BAP गठबंधन की बैठक बेनतीजा, रफीक खान बोले- सुबह तक करें इंतजार
डूंगरपुर के सर्किट हाउस में जिला प्रमुख की कुर्सी को लेकर कांग्रेस और भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के नेताओं के बीच बैठक हुई, लेकिन कोई सहमति नहीं बन सकी। डूंगरपुर समेत बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ और सलूंबर में जिला प्रमुख बनाने के लिए गठबंधन की संभावनाओं पर चर्चा की गई थी।
बैठक के बाद पहले BAP नेता और फिर कांग्रेस नेता सर्किट हाउस से रवाना हुए। मीडिया से बातचीत में कांग्रेस पर्यवेक्षक रफीक खान ने गठबंधन को लेकर सुबह तक इंतजार करने की बात कही। सहमति न बनने से स्थिति फिलहाल स्पष्ट नहीं है और सभी की नजरें सुबह के घटनाक्रम पर टिकी हैं।
#Dungarpur #BAP #Congress #ZilaParishad #Politics DungarpurNews