टीकमगढ़: कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट में दिव्यांग आवेदक की समस्या का समाधान किया, तुरंत ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराई
टीकमगढ़ कलेक्ट्रेट कार्यालय में कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने दिव्यांग आवेदक गोपीलाल राय की समस्या को तत्काल संज्ञान में लेते हुए निराकरण किया है। बताया गया कि दिव्यांग गोपीलाल राय का शुगर बढ़ जाने के कारण पैर काटना पड़ा था,जिससे गोपीलाल को कहीं आने-जाने में समस्या का सामना करना पड़ रहा था। आवेदक दिव्यांग में ट्राई साइकिल के लिए कलेक्ट्रेट में आवेदन दिया।