टीकमगढ़: मवई रोड पर सड़क हादसा: दो भाई घायल, 108 एंबुलेंस ने जिला अस्पताल पहुंचाया
मवई रोड पर गुरुवार को दो भाई सड़क हादसे का शिकार हो गए। घायलों के नाम रामप्रकाश रैकवार और जशरथ रैकवार बताए गए हैं, जो अघोर की टपरियन के निवासी हैं। बताया गया कि दोनों भाई अपने घर से खेत की ओर जा रहे थे, रास्ते में मवई रोड पर अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों बाइक समेत नीचे गिरकर घायल हो गए। दोनों घायलों का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।