टीकमगढ़: नारायणपुर गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, चार लोग घायल
टीकमगढ़ जिले के नारायणपुर गांव के पास सड़क हादसे में चार लोग घायल हो गए। घायल संतोष के परिजन ने बताया कि संतोष अपनी पत्नी और बेटे भूपेंद्र के साथ गुदनवारा गांव की ओर जा रहा था, रास्ते में नारायणपुर गांव के पास एक अन्य बाइक चालक से उनकी भिड़ंत हो गई, जिससे कुल चार लोग घायल हो गए। घायल का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।