टीकमगढ़: खरगापुर वार्ड क्रमांक एक निवासी महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, शव परिजनों को सौंपा गया
खरगापुर वार्ड क्रमांक के एक निवासी महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतक महिला का नाम शांति कुशवाहा बताया गया है। परिजन ने बताया कि लगभग एक महीना पहले महिला की डिलीवरी हुई थी। इसके बाद कल अचानक महिला की तबीयत बिगड़ी तो परिजन महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल लाए , जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।