टीकमगढ़: टीकमगढ़ कलेक्ट्रेट में कलेक्टर ने मीडिया प्रतिनिधियों के साथ बैठक की, जिले में पर्यटन की संभावनाओं पर चर्चा हुई
टीकमगढ़ कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने मीडिया प्रतिनिधियों के साथ बैठक की और सौजन्य चर्चा की। कलेक्टर में मीडिया प्रतिनिधियों से परिचय प्राप्त किया तथा जिले के विकास एवं शासन की महत्वाकांक्षी योजना के क्रियान्वयन के संबंध में मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा की। कलेक्टर ने कहा कि जिले में पर्यटन की काफी संभावनाये है।