टीकमगढ़: खैरा गांव में डाई का सेवन करने से बिगड़ी महिला की हालत, जिला अस्पताल में इलाज जारी
टीकमगढ़ जिले के खैरा गांव गुरुवार को एक महिला ने डाई का सेवन कर लिया। महिला का नाम पार्वती केवट निवासी ग्राम खैरा बताया गया है। महिला के परिजन ने बताया कि महिला अपने घर में थी इसी दौरान उसने अज्ञात कारणों के चलते डाई का सेवन कर लिया जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजन महिला को जिला अस्पताल लेकर आए जहां उसका उपचार किया जा रहा है।