# गयाजी में निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 7 हजार रुपये रिश्वत लेते दो अमीन रंगेहाथ गिरफ्तार!
**गयाजी।** बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में गयाजी शहर के एपीआर मॉल के पास निगरानी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अमीन को कथित तौर पर 7 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ लिया।
मिली जानकारी के अनुसार, दोनों अमीन पर रिश्वत लेने का आरोप था। शिकायत के आधार पर निगरानी विभाग की टीम ने जाल बिछाया और निर्धारित कार्रवाई के दौरान दोनों को 7 हजार रुपये लेते हुए पकड़ लिया। कार्रवाई के बाद निगरानी विभाग के डीएसपी दोनों आरोपित अमीनों को अपने साथ ले गए।
इस कार्रवाई के बाद सरकारी महकमे में हड़कंप मच गया है। निगरानी विभाग की टीम आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुटी है। भ्रष्टाचार के खिलाफ हुई इस कार्रवाई से रिश्वतखोरी में संलिप्त कर्मियों में खलबली मची हुई है।
#BharatCrimeLiveNews #Bharatcrimelivenews #GayaNews #VigilanceDepartment #BiharNews #Corruption #BribeCase #गयाजी #निगरानी_विभाग #रिश्वतखोरी #अमीन_गिरफ्तार #बिहार_समाचार #भ्रष्टाचार_पर_कार्रवाई