# गयाजी में विकास मित्र शंकर मांझी ह*"त्याकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; पुलिस की बड़ी कार्रवाई
**गयाजी।** गया जी के बैरागी मोहल्ले में विकास मित्र शंकर मांझी की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्याकांड में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जाता है कि विकास मित्र शंकर मांझी प्रार्थना कर लौट रहे थे। इसी दौरान बैरागी मोहल्ले में अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी थी, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच और छापेमारी तेज की। इसी क्रम में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है तथा हत्याकांड से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच में जुटी है।
**तीन आरोपियों की गिरफ्तारी को पुलिस के लिए अहम कामयाबी माना जा रहा है। अब पुलिस की जांच में हत्या के पीछे की वजह और अन्य संभावित संलिप्त लोगों की भूमिका स्पष्ट होने की उम्मीद है।**
#BharatCrimeLiveNews #Bharatcrimelivenews #GayaNews #BiharPolice #ShankarManjhi #CrimeNews #गयाजी #शंकर_मांझी_हत्याकांड #विकास_मित्र #तीन_आरोपी_गिरफ्तार #पुलिस_कार्रवाई #बिहार_क्राइम #बिहार_समाचार
Rafiganj, Aurangabad | Nov 3, 2026