🚨 सोनपुर मेले की तैयारियां तेज, प्रशासन और पुलिस ने किया संयुक्त निरीक्षण!
बिहार के प्रसिद्ध सोनपुर मेले के सफल, सुरक्षित एवं व्यवस्थित आयोजन को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। आगामी सोनपुर मेला की तैयारियों का जायजा लेने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सोनपुर ने प्रशासनिक और पुलिस पदाधिकारियों के साथ मेला क्षेत्र का संयुक्त निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं अन्य आवश्यक तैयारियों का जायजा लिया गया। साथ ही संबंधित पदाधिकारियों को बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
प्रशासन का लक्ष्य है कि सोनपुर मेले में आने वाले श्रद्धालुओं, पर्यटकों एवं आम लोगों को सुरक्षित और सुविधाजनक माहौल मिले।
सोनपुर मेला की तैयारियों पर प्रशासन की पैनी नजर!
#Bharatcrimelivenews
#SonpurMela #SonepurMela #Sonpur #Saran #SaranPolice #BiharPolice #BiharNews #BiharMela #BiharTourism #MelaPreparation #PoliceInspection #SecurityArrangements #BiharHomeDept #HainTaiyaarHum #IPRDBihar #TimesBiharNews