राज्यमंत्री श्री लोधी की जनसुनवाई में क्षेत्रवासियों की समस्यायों का हो रहा निराकरण
===
जबेरा विधानसभा के क्षेत्रवासियों की सुविधा हेतु प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मेस्व विभाग राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मेन्द्र सिंह लोधी की उपस्थिति में निज कार्यालय नोहटा में विशेष जनसुनवाई का आयोजन किया गया।
क्षेत्रवासियों की सुविधा एवं उनकी समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से प्रत्येक शनिवार को प्रातः 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक जनसुनवाई आयोजित की जाती है, इस दौरान क्षेत्रवासियों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुनकर मौके पर उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियों के माध्यम से उनके निराकरण हेतु आवश्यक निर्देश दिए जाते हैं