चौमूं: चोंमू नगर परिषद के 45 वार्डों में 53 मतदान केंद्रों पर कल होगी वोटिंग, अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Chomu, Jaipur | Sep 8, 2026 चौमूं नगर परिषद के कुल 45 वार्डों में बुधवार को मतदान होगा। इसके लिए 53 मतदान केंद्र बनाए गए है। चुनाव के लिए प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। मतदान केंद्रों पर पुलिस बल तैनात किया गया है और लगातार निगरानी रखी जा रही है। संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर पुलिस का अतिरिक्त बल मौजूद रहेगा। इस दौरान चुनाव अधिकारियों ने जायजा लिया।