आंगनबाड़ी से जूनियर स्कूल तक कीचड़ ही कीचड़, जिम्मेदारों से सवाल
जालौन। ग्राम गायर में आंगनबाड़ी केंद्र से जूनियर स्कूल तक कच्चा रास्ता बारिश में मुसीबत बन गया है।
कीचड़ और जलभराव के बीच स्कूली बच्चों व ग्रामीणों का निकलना मुश्किल है। इसी रास्ते पर आरआरसी सेंटर और सामुदायिक शौचालय भी हैं, फिर सड़क कब बनेगी?
ग्रामीणों का कहना है कि कई बार नाप-जोख के बावजूद निर्माण नहीं हुआ। सवाल यह है कि बारिश में बच्चे कीचड़ से होकर स्कूल जाएं तो जिम्मेदार कौन? जरूरत के वक्त एंबुलेंस रास्ते में फंस जाए तो जवाबदेह कौन?
“विकास की बातें खूब, मगर गांव की राह बेहाल—
कीचड़ में सवाल खड़े हैं, कब बदलेगा ये हाल?”
ग्रामीण कैलाश यागिक, धनीराम वर्मा, गुलठाई, चुन्ना, रामनरेश, महेश, आमिर, भूरे, सोहन, हिमांशु समेत दर्जनों लोगों ने जल्द सड़क निर्माण की मांग की है।
वाइट—ग्रामीण
#Jalaun #जालौन #गायर #Kalpi #ग्रामीण_समस्या #सड़क_समस्या #कच्ची_सड़क #कीचड़ #जलभराव #स्कूली_बच्चे #आंगनबाड़ी_केंद्र #जूनियर_स्कूल #विकास_की_हकीकत #प्रशासन_से_सवाल #बारिश #BreakingNews #ViralNews #UPNews #JalaunNews
Kalpi, Jalaun | Aug 27, 2026