
चाकसू #तामड़िया_भैंरूजी महाराज मार्ग बदहाल की हालात, ₹श्रद्धालुओं सहित #स्कूली_बच्चे परेशान, जिम्मेदार मौन @टॉप फ़ैन CMO Rajasthan Ramavtar Bairwa Ramavtar Bairwa Jaipurcity Tour Ved Prakash Solanki Chaksu update news ताजा खबरें विधानसभा चाकसू चाकसू विधानसभा की आवाज (058) - राजस्थान चाकसू न्यूज़ अपडेट आपणो चाकसू आपणो रामावतार
Chaksu, Jaipur | Jul 3, 2026

एक वर्ष से अधर में मरेडी पुल, स्कूली बच्चे जान जोखिम में डालकर कर रहे नाला पार; ग्रामीणों ने आंदोलन की दी चेतावनी सुरेंद्र ठाकुर चम्बा 03 जुलाई 2026 मरेडी पुल के निर्माण की मांग को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में लगातार नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि लगभग एक वर्ष से वे प्रशासन के समक्ष पुल निर्माण की मांग उठा रहे हैं, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। ग्रामीणों के अनुसार पुल नहीं होने के कारण स्कूली बच्चों सहित आम लोगों को नाले के ऊपर जल शक्ति विभाग की पाइपलाइन के लिए बनाए गए लोहे के एंगल वाले अस्थायी पुल से होकर गुजरना पड़ता है, जो पूरी तरह जोखिम भरा है। बरसात के दिनों में यह रास्ता और भी अधिक खतरनाक हो जाता है। वीडियो में भी साफ देखा जा सकता है कि स्कूली बच्चे अपनी जान जोखिम में डालकर टूटे हुए पुल को पार कर स्कूल जाने के लिए मजबूर हैं। वहीं अभिभावक अपने छोटे-छोटे बच्चों को बड़ी मुश्किल और सावधानी के साथ पुल से नीचे उतारते हुए नजर आ रहे हैं। यह दृश्य क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और पुल निर्माण की तत्काल आवश्यकता को उजागर करता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मरेडी पुल बनने से तीन पंचायतों के हजारों लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी और स्कूली बच्चों को भी अपनी जान जोखिम में डालकर नाला पार नहीं करना पड़ेगा। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जनहित को देखते हुए मरेडी पुल का निर्माण कार्य अविलंब शुरू किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया, तो क्षेत्र के लोग उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। DC Chamba Neeraj Nayar #PangiLiveNews #Chamba #मरेडी_पुल #पांगी #चंबा #हिमाचल_प्रदेश #BridgeConstruction #स्कूली_बच्चे #जनहित #ग्रामीण_समस्या #SaveLives #BreakingNews #HimachalNews #Infrastructure #PublicSafety
Chamba, Chamba | Jul 3, 2026

स्कूल बचाओ आंदोलन का तीसरा दिन: बढ़ा जनसमर्थन, स्कूली बच्चे भी हुए शामिल, आज निकलेगी भव्य आक्रोश रैली राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सलूणी में रिक्त पदों को भरने और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग को लेकर चल रहे क्रमिक अनशन के तीसरे दिन आंदोलन को अभूतपूर्व जनसमर्थन मिला। आज आंदोलन स्थल पर लोगों की भीड़ पहले की तुलना में और अधिक बढ़ गई। क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से पहुंचे लोगों ने आंदोलनकारियों के साथ एकजुटता जताई। आंदोलन की सबसे खास बात यह रही कि बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे भी इसमें शामिल हुए। बच्चों ने बेहतर शिक्षा व्यवस्था और खाली पड़े पदों को भरने की मांग को लेकर अपनी आवाज बुलंद की। लोगों का कहना है कि यह आंदोलन क्षेत्र के बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने की लड़ाई है। आंदोलनकारियों ने बताया कि जनभावनाओं को देखते हुए आज एक भव्य आक्रोश रैली भी निकाली जाएगी, जिसमें क्षेत्र के लोग, अभिभावक, सामाजिक संगठन और विद्यार्थी बड़ी संख्या में भाग लेंगे। रैली के माध्यम से सरकार और प्रशासन तक क्षेत्र की मांगों को मजबूती से पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। "बच्चों के भविष्य से समझौता नहीं" के नारे के साथ आंदोलन लगातार मजबूत होता जा रहा है और क्षेत्रवासियों का समर्थन दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा है। #सलूणी_स्कूल_बचाओ_आंदोलन #तीसरा_दिन #आक्रोश_रैली #स्कूली_बच्चे #जनसमर्थन #सलूणी #चंबा #पहाड़ी_न्यूज #EducationForAll #HimachalNews
Chamba, Chamba | Jun 20, 2026