#Balrampur ! सीएचसी पचपेड़वा में सीएमओ की सख्ती...
#बलरामपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पचपेड़वा में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा और निरीक्षण किया। बैठक में सात सीएचओ व दो एएनएम अनुपस्थित मिले, जबकि निरीक्षण के दौरान आठ अन्य कर्मचारी भी गैरहाजिर पाए गए। सीएमओ ने कुल 17 स्वास्थ्यकर्मियों का वेतन रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने आयुष्मान भारत, गोल्डन कार्ड, टीकाकरण, ई-संजीवनी और जननी सुरक्षा योजना की प्रगति की समीक्षा की। साथ ही अस्पताल में साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर रखने और मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
#बलरामपुर #पचपेड़वा #स्वास्थ्यविभाग #सीएचसी #सीएमओ #स्वास्थ्यसेवा #HealthNews #balrampurnews