एसपी बलरामपुर ने अपराध शाखा व चुनाव सेल का किया औचक निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश
#बलरामपुर। पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने मंगलवार को एसपी कार्यालय स्थित अपराध शाखा और चुनाव सेल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालयी अभिलेखों, रजिस्टरों और फाइलों के रख-रखाव की बारीकी से जांच की।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने मातहतों को समयबद्धता और अनुशासन का सख्ती से पालन करने की हिदायत दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्यालय में आने वाले आगंतुकों और पीड़ितों के साथ पुलिसकर्मी शिष्ट व सहयोगात्मक व्यवहार करें।
एसपी द्वारा दिए गए प्रमुख निर्देश:
लंबित मामलों का जल्द निस्तारण: लंबित जांचों व विवेचनाओं को समयसीमा के भीतर पूरी गुणवत्ता के साथ निस्तारित करने के निर्देश दिए गए।
अभिलेखों का अद्यतनीकरण: सभी महत्वपूर्ण फाइलों व रजिस्टरों को व्यवस्थित, अपडेट और सुरक्षित रखने को कहा गया।
सफाई व नागरिक सुविधाएं: परिसर में स्वच्छता बनाए रखने और आगंतुकों के बैठने के लिए समुचित व्यवस्था करने के निर्देश जारी किए गए।
निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय, एसपी के पीआरओ समेत शाखाओं के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
#balrampur #balrampurpolic