🚨 बलरामपुर से बड़ी खबर 🚨
हेंगहा नाले पर पुल की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, मानव श्रृंखला बनाकर जताया विरोध।
हर्रैया सतघरवा बलरामपुर जिले के सिकंदरबोझी में हेंगहा नाले पर पुल निर्माण और सोनडीह गांव में लगातार हो रही कटान को रोकने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन किया।
समाजसेवी एवं पूर्व सांसद प्रत्याशी युगल किशोर शुक्ल एडवोकेट के नेतृत्व में ग्रामीणों ने हेंगहा नाले के पास मानव श्रृंखला बनाकर विरोध जताया। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार हर्ष सिंह को सौंपा गया।
ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के दिनों में हेंगहा नाले पर पुल नहीं होने के कारण आवागमन कई दिनों तक बाधित हो जाता है। ग्रामीणों को लंबा चक्कर लगाकर मणिपुर बाजार और बलरामपुर जिला मुख्यालय तक जाना पड़ता है।
कटान से कई घर और किसानों की जमीन नाले में समा चुकी है। ग्रामीणों के मुताबिक कई परिवारों के मकान पहले ही कटान की भेंट चढ़ चुके हैं, जबकि अब भी कई घर कटान की जद में हैं।
किसानों का आरोप है कि वर्षों से उनकी कृषि भूमि नाले में समाती जा रही है, लेकिन उन्हें उचित मुआवजा या जमीन के बदले जमीन नहीं मिली है।
ग्रामीणों ने प्रशासन और सरकार से मांग की है कि— हेंगहा नाले पर जल्द पुल का निर्माण कराया जाए।
सोनडीह गांव में कटान रोकने के लिए स्थायी सुरक्षा कार्य कराया जाए।
नाले में समा चुकी किसानों की कृषि भूमि का उचित मुआवजा दिलाया जाए।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
#BalrampurNews #Balrampur #Tulsipur #HarraiyaSatgharwa #SikandarBojhi #SonDih #BreakingNews #UPNews #ग्रामीणों_का_प्रदर्शन #हेंगहा_नाला #पुल_निर्माण #कटान #किसानों_की_मांग जिला प्रशासन बलरामपुर MYogiAdityanath Kailash Nath Shukla Ram Shiromani Verma Akhilesh Yadav
Balrampur, Balrampur | Sep 7, 2026