मध्य प्रदेश के सिवनी में एक होटल से पुलिसकर्मियों का कपल के साथ कथित अभद्र व्यवहार करने और उनके सामान में गांजा रखने की धमकी देने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में कार्रवाई हुई है। सिवनी टीआई सतीश तिवारी समेत चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं, एएसपी दीपक मिश्रा और सीएसपी चंचलेश मरकाम की भूमिका की जांच जारी है। आईजी प्रमोद वर्मा ने डीआईजी राकेश सिंह को आज अंतरिम और कल तक फाइनल रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। होटल मालिक ने पुलिस पर हर महीने करीब 50 हजार रुपये की वसूली मांगने का भी आरोप लगाया है, जिसकी जांच की जाएगी। #Seoni #MadhyaPradesh #PoliceAction #PoliceSuspended #ViralVideo #ATReel #AajTakSocia